शनिवार, 6 जून 2020

OTT प्लेट्फोर्म क्या है ( what is OTT platform)

इन दिनो OTT प्लेट्फ़ॉर्म के बडे चर्चे है ।

लॉक डाउन के समय मे जब बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मे रिलिज़ नही हो पा रही है  , क्योकि सिनेमा घर बंद है, मॉल बंद है तो जाहिर है के मॉल के अंदर स्थित मल्टीप्लेक्स - आइनॉक्स, फन सिनेमा, सिनेपॉलिस ,PVR  इन सब मे भी सिनेमा का प्रदर्शन बंद हो गया है ।

पर वे फिल्म निर्माता क्या करे जिनकी फिल्मे बन कर तैयार है परंतु लॉक डाउन टाइम मे सिनमा हाल बंद होने की वजह से प्रदर्शित नही हो पा रही है । 

ऐसे मे फिल्म निर्मातओ ने एक रस्ता निकाला है और वो है अपनी फिल्मो को OTT प्लेट्फ़ॉर्म पर रिलिज़ करने का।

सुनने मे आ रहा है कि कुछ नई फिल्मे जल्दी हि OTT प्लेट्फ़ॉर्म पर आ रही है । फिल्म "गुलाबो सिताबो" ( अमिताभ बच्चन और आयुष्यमान खुराना ) 8 जून को अमज़ोन प्राइम पर दिखाई जाएगी। विद्या बालन की शकुंतलादेवी भी अमज़ोन प्राइम पर रिलिज़ होगी।

(इंडियन एक्स्प्रेस की वेब साइट लिंक पर OTT प्लेट्फ़ॉर्म पर रिलिज़ हो रही फिल्मो की और विस्त्रुत जानकारी मिल जाएगी https://indianexpress.com/photos/entertainment-gallery/ott-platforms-movie-releases-gulabo-sitabo-ghoomketu-and-more-6409198/)

तो OTT क्या है...OTT का मतलब है ओवर द टॉप  मिडिया  सर्विस

 इसमे सीधे इंटरर्नेट के माध्यम से दर्शको को मिडिया कंटेंट उपलब्ध कराया जाता है। विभिन्न प्रकार के मिडिया कंटेंट जैसे फिल्मे, सिरियल ड्रामा, लघु फिल्मे, गीत संगीत , एजुकेशन विडिओ इत्यादि को इंटरनेट के माध्यम से सीधे देख सकते है और इसके लिये किसी टीवी चेनल या सिनेमाघर ,मल्टीप्लेक्स की आवश्यकता नही है । 

परंतु  आपके पास एक दमदार हाइ स्पीड इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है, जिसके माध्यम से आप अपने कम्प्युटर या स्मार्ट TV पर OTT के प्रोग्राम देख सकते है ।

वर्तमान मे भारत मे उपलब्ध प्रमुख और लोकप्रिय OTT प्लेट्फोर्म है-

अमेजन प्राइम
नेट्फ्लिक्स
टीवीएफ
अ‍ॅल्ट बालाजी
हॉट स्टार
सोनी लिव
 ज़ी5 
..
इसके अलावा लगभग सभी बडे मिडिया हाउस /चैनलो/टेलीकॉम कम्पनीयों ने  अपने अपने OTT प्लेट्फोर्म लॉन्च कर दिये है । जाहिर है कि ये सभी OTT प्लेट्फोर्म को एक बडे उभरते हुए मार्केट के रूप मे देख रहे है । 
वैसे भारत मे OTT प्लेट्फोर्म की शुरुआत वर्ष 2010 मे ही हो गयी थी ।

OTT प्लेट्फोर्म पर मासिक या वार्षिक सब्स्क्रिप्शन (ग्राहक बनना)   फीस दे कर मेम्बरशिप ली जा सकती  है ।
कुछ OTT प्लेट्फोर्म नि:शुल्क भी  मिडिया कंटेंट  उपलब्ध कराते है।

लॉक डाउन  समय मे OTT प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बहुत बढ गयी है । यह कहना गलत नही होगा कि बहुत जल्दी भारत मे OTT प्लेट्फोर्म पर मिडिया की लोकप्रियता ( संगीत/फिल्म/ सेरियल ड्रामा स्तेज प्ले इत्यादि)  व्यापक रूप ले लेगी। 

आने वाले ब्लॉग मे हम जानेगे कि OTT प्लेट्फोर्म के उपयोग हेतु सामान्यत: कितना मासिक खर्च करना होगा, इस प्लेट्फोर्म पर कौन से प्रोग्रम सुपर हिट हो चुके है , क्या है जो इसे इतना लोकप्रिय बनाता है , इसके फायदे नुकसान क्या है ।

Global warming!!!!!!!!


Wish to share Do's and Don'ts here. I think it's really need of the hour to follow the things to save our nature and mother earth.

1. Shutdown your PC when not in use.
2. Drive vehicles between the speed of 50-60Kmph, it gives 3% more Mileage and saves Fuel.
3. Use LEDs, It produces 70% less heat and last 10 times longer than incandescent bulbs.
4. Use Bi-cycles for short distances, It not only saves your budget on Fuel but also keeps 20% of Carbon - di - oxide out of atmosphere and keeps you Healthy!
5. Turn the engine off when your are struck in Traffic or near Signals, If you need to wait for more than 2 minutes.
6. Switch off Lights, Fans or Air Conditioners when they are not in use.
7. Use Public Transport like Buses when you are traveling in single.
8. Allow natural light to flow into your Office or Home instead of using lights.
9. Avoid usage of Plastic Bags.
10. Plant Green Trees.

प्रक्रुति और मानव



नदियां धरती तुझे बुलाती ।
दुनियदारी नही सुहाती 

 -बचपन एक दुनिया थी 
दुनियादारी कोसो दूर थी
हसी ठीठोली, रुठ मनाती  ।

-खुला पंछी कब नभ मे रुका है 
कह देने से क्या पर्बत झुका है ।

-नदी ने कब रस्ता बदला है
देखो तो ..पल पल कैसे मानव बदला है ।

अब तो होना चाहिये बस
धरती संग राग रंग और रस ।

सम्भल ले अब तो, 
बदल ले खुद को 
छोड कृत्रिम जग , कर कुछ मनन
धरती संग हो जा मगन।




रविवार, 26 फ़रवरी 2017

Five Point Review - "SAIRAT"


 Sairat - official trailer

I watched this movie today on Zee Yuva channel.This is first time I watched the movie, though it had been released in cinemas 8 months back.
My review goes as following. I liked the movie finding overall good in the departments of direction, music, script etc.

1. Movie is about teen age boy and girl love story.( may be school going or college going????)
2. It may set a bad example for our teen agers , to run away from homes since parents are not accepting their love.
3. It also shows too much stubbornness of parents  , which in my openion , should not be here in modern days.

4. Music/songs are good and melodious.
5.Scenes relating to make a living , the couple doing jobs/ looking to buy a home / having a child / etc etc seems to dramatic.

Over all good entertaining movie. Can be given *** and 1/2 star rating.

सोमवार, 23 फ़रवरी 2015

Hi
This is me once again.
After a loooooooooooooooooooong time no see, I am coming back.

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

शब्द मेरे ........


क्या रह गया है अब मेरे पास ,
                         मात्र शब्द मेरे

कभी टूट जाते है ,
कभी बिखर जाते है ,
             कभी गुनगुनाते है , शब्द मेरे

क्या होगा मेरा
अगर किसी ने छीन लिए ,
कभी कभी कुछ भी नही
                  कह पाते है , शब्द मेरे

मुझे रुलाते है ,
मुझे हँसाते है ,
             मुझे समझाते है ,   शब्द मेरे

मन मेरा तेरा आभारी है ,
                            शब्द मेरे..... .

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

ये मुझे क्या हो रहा है ?


एनकाउंटर  कक्ष “
महाकंकाल  एनटरप्राइजेज़ “
शादी  की सबसे बड़ी क्रान्ति “
“ यहाँ विज्ञापन ना चिपकाए - आदर्शानुसार

यूं तो मुझे घर और ऑफिस के चक्कर मे हमेशा ही हड़बड़ी होती रहती है | पर ये क्या हो रहा है ..... जो पिछले दिनो मैंने ऑफिस या बाज़ार आते जाते , दीवारों पर /दुकानों के साइन बोर्ड / या किसी सूचना पट पर लिखे हिन्दी वाक्यो को कुछ इस तरह से पढ़ लिया | जबकि वहाँ लिखा था –
“अनाउंसमेंट कक्ष”
“महांकाल एनटरप्राइजेज़”
“सदी की सबसे बड़ी क्रान्ति”
“यहाँ विज्ञापन ना चिपकाए – आदेशानुसार”

क्या सबके साथ ऐसा होता रहता है ????