Republic day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Republic day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 जनवरी 2010

रिपब्लिक डे 2010

सभी भारत वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई । हार्दिक इच्छा है ,देश की सभी समस्याओ का खात्मा हो और देश बहुत तरक्की करे । (पर.... मेरे चाहने से क्या होता है ।)
26 जनवरी का दिन । हर साल की तरह इस साल भी घर के सभी लोग ,मै ,मेरे पति ,दोनो बेटे , अपने-अपने ऑफिस /स्कूलो मे गणतंत्र दिवस मनाने के लिये जाने के लिये तैयार होने लगे । आज सुबह ठंड भी रोज की अपेक्षा कम लग रही है ।मेरे ऑफिस मे सुबह 8 बजे झंडा फहराने का कार्यक्रम है । फटाफट तैयार होना है , रास्ते मे office की friend को भी pick करना है और समय पर पहुचना है ।
तभी छोटे बेटे ने पूछामम्मा ,कब तक घर आ जाओगी?
मै - ”10 बजे तक “
“अच्छा मम्मा, republic का क्या मतलब है ?”
मै – “ मतलब, गणतंत्र “
”गणतंत्र मतलब?”
मै – “मतलब हमारी country मे public का राज है , राज काज public की राय से एवम उसके द्वारा elected representatives के द्वारा किया जाएगा”
“उससे क्या हो जाएगा?”
मै – “ बेटू , अब मुझे देर हो रही है । ऑफिस जाना है ।“
“Happy Republic Day , मम्मा। आज गाडी मे झंडा जरूर लगा लेना ।“
मै- “ OK, Bye”

मै निकल पडी ।
Confused हू । क्या पता Republic day का मतलब मै खुद सही प्रकार से समझ सकी हू कि नही !!! क्या मै समझी और क्या बेटे को समझाया?

PS: अपने ब्लॉग पर तिरंगा लगाना चाहती हूं।